बाजार खुलते समय सेंसेक्स 150 अंक ऊपर था, लेकिन अब ये 1000 अंक तक नीचे हुआ; सोना प्रति 10 ग्राम 47,865 रुपए पहुंचा

सप्ताह में आज सोमवार को कारोबार के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 150.53अंक ऊपर और निफ्टी 21.45पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती आधा घंटे में हीसेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया। अभीसेंसेक्स 1015.05 अंक नीचे 30,082.68 पर और निफ्टी 297.15 पॉइंट नीचे 8,839.70 पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 352 अंक से ज्यादा नीचे लुढ़क गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 25.16 अंक या 0.08% नीचे 31,097.73 पर और निफ्टी 5.90 पॉइंट या 0.06% नीचे 9,136.85 पर बंद हुआ था।

बीएसई बैंकेक्स के शेयरों का हाल

बैंक

गिरावट (%)
HDFC बैंक 3.55 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4.06 %
कोटक बैंक 4.47 %
सिटी यूनियन बैंक 5.44 %
एक्सिस बैंक 5.44 %
RBL बैंक 5.70 %
फेडरल बैंक 6.05 %
ICICI बैंक 6.17 %
इंडसइंड बैंक 6.39 %
ट्रेडिंग के दौरान सोना47,865 रुपए तक पहुंचा

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज ट्रेडिंग के दौरान 11:08am पर प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1.02% की बढ़ोतरी के साथ 47,865 रुपए तक पहुंच गया। वहीं, इतने ही टाइम पर चांदी 3% से ज्यादा बढ़त के साथ 48,280 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।सोमवार को सोना 1% बढ़कर ग्लोबली सात साल से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि यूएस के आंकड़ों के अनुसार कोविड महामारी से इस दुनियाभर के अर्थव्यवस्था को बेहद नुकसान हुआ है।

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों के साथ अन्य देशों के बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 60.08 अंक ऊपर 23,685.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.79 फीसदी बढ़त के साथ 70.84 अंक ऊपर 9,014.56 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.39 फीसदी बढ़त के साथ 11.20 पॉइंट ऊपर 2,863.70 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.45 फीसदी बढ़त के साथ 12.79 अंक ऊपर 2,881.25 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 95,698 हो गई है। इनमें 95,698 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 36,795 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,025 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,801,875 हो चुकी है। इनमें 316,671 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 90,978 हो चुकी है।

वित्त मंत्रीने दिया 20 लाख करोड़ के पैकेज का हिसाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का पूरा हिसाब दिया। इस पैकेज की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को की थी। इस पैकेज के अंदर इस घोषणा से पहले जारी किए जा चुके पैकेज भी शामिल हैं। पीएम की घोषणा के बाद वित्त मंत्री ने बुधवार से रविवार तक हर दिन अलग-अलग सेक्टर के लिए पैकेज और सुधारों की घोषणा कर रही थीं। रविवार को इसका पांचवां और आखिरी चरण था।

पैकेज का चरण

घोषित राशि (करोड़ रुपए में)
बुधवार, 13 मई 2020 को वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज 5,94,550
गुरुवार, 14 मई को वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज 3,10,000
शुक्रवार, 15 मई को वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज 1,50,000
शनिवार और रविवार, 16 और 17 मई को वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज 48,100
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित पुराने पैकेज 1,92,800
आरबीआई के कदम, जो अब तक लागू हो चुके हैं 8,01,403
कुल 20,97,053

01:15 PM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल अब 4 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है, सबसे ज्यादा बढ़त इंफोसिस के शेयरों में है।

11:12 AM

सेंसेक्स 1015.05 अंक नीचे 30,082.68 पर और निफ्टी 297.15 पॉइंट नीचे 8,839.70 पर कारोबार कर रहा है।
11:09 AM सेंसेक्स 942.85 अंक नीचे 30,154.88 पर और निफ्टी 265.80 पॉइंट नीचे 8,871.05 पर कारोबार कर रहा है।
10:53 AM सेंसेक्स 855.58 अंक नीचे 30,242.15 पर और निफ्टी 261.05 पॉइंट नीचे 8,875.80 पर कारोबार कर रहा है।
10:42 AM आज निफ्टी 21.45 अंक ऊपर खुला। अभी ये 217.00 पॉइंट नीचे 8,919.85 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 2.37% की गिरावट है।

10:24 AM

बीएसई सेंसेक्स टेलीकॉम की 12 में से सिर्फ 2 कंपनियों के शेयरों मेंबढ़त है, अन्य सभी में गिरावट है।

कोरोना आपदा से निपटने के लिए सरकार के लिए सरकार ने प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के लिए तीन लाख करोड़ रुपए की गारंटी स्कीम का ऐलान किया गया है। एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी के मुताबिक यह स्कीम इसी सप्ताह लॉन्च हो सकती है।

09:59 AM

बीएसई सेंसेक्स ऑटो में शामिल सभी 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है; अशोक लेलैंड के शेयर में सबसे ज्यादा 5.83 फीसदी गिरावट।

09:55 AM

सेंसेक्स 729.95 अंक नीचे 30,367.78 पर और निफ्टी 219.80 पॉइंट नीचे 8,917.05 पर कारोबार कर रहा है।
09:51 AMबीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट है; फेडरल बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 6.39% गिरावट है।

09:47 AM

निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजरस्टॉक्स; सबसे ज्यादा गिरावट कोलइंडिया के शेयर में है।

09:45 AM

निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सबसे ज्यादा बढ़त सिप्ला के शेयर में है।

09:39 AMबीएसई सेंसेक्स के 23 में से 6 सेक्टर में बढ़त और 17 सेक्टर में गिरावटहै।

09:35 AMबीएसई सेंसेक्स के सभी 32 इंडेक्स में आज गिरावट है।

09:29 AMसेंसेक्स 211.97 अंक नीचे 30,885.76 पर और निफ्टी 63.90 पॉइंट नीचे 9,072.95 पर कारोबार कर रहा है।
09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 8 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 22 कंपनियों के शेयर में गिरावट है।

09:15 AM

सेंसेक्स 21.45 अंक नीचे 30,926.66 पर और निफ्टी 45.75 पॉइंट नीचे 9,091.10 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को विदेशी बाजारों का हाल



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: May 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zRGT6L

Post a Comment

0 Comments