संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार, रिकवरी रेट बढ़कर 38.29% हुआ; केंद्रीय दफ्तरों में अब 33% की बजाय 50% जूनियर स्टाफ के साथ काम होगा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 326हो गई है। सोमवार को 4627 संक्रमित बढ़े। अब तक 39हजार 233मरीज ठीक भी हुए हैं। आज महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में दूसरे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर मरीजों की संख्या7.1 है। वहीं, केंद्र ने अपने 50% जूनियर स्टाफ को ऑफिस आने के लिए कहा है। लॉकडाउन के बाद यहां 33% कर्मचारियोंकेसाथ कामकाजहो रहा था।

सोमवार को महाराष्ट्र में 2005, तमिलनाडु में 536, गुजरात में 366, राजस्थान में 305, दिल्ली में 299, मध्यप्रदेश में 259, उत्तरप्रदेश में 141, प. बंगाल में 148, बिहार में 103, जम्मू-कश्मीर में 106,कर्नाटक में 99,आंध्रप्रदेश में 52, ओडिशा में 48 मरीज मिले। येआंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में96हजार 169 संक्रमित हैं। 56हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029की मौत हो चुकी है।

बीएसएफ के 44 जवानों ने कोरोना को मात दी
सीआरपीएफ के 3 जवानों की कोरोना रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। अब तक इस पैरा मिलिट्री फोर्स के 294 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 177 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 44 और जवानों ने कोरोना को हराया। इस बल में 192 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 163 का इलाज चल रहा है।

दिल्ली कीगाजीपुर मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी

लॉकडाउन के बीच सोमवार को नई दिल्ली की गाजीपुर थोक मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने फल और सब्जियों की खरीदारी के लिए इस मंडी का रुख किया। दरअसल, इस मंडी को 16 मई को ही दोबारा खोला गया है। इससे पहले मंडी के सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इसे सील कर दिया गया था।

अपडेट्स...

  • तेलंगाना में हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा किआदेश का उल्लंघन करने पर 1 हजार रु.जुर्माना वसूला जाएगा। लोग मास्क की जरूरत को समझें नहीं तो पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन करना पड़ेगा।
  • गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश लॉकडाउन-4 में लगाए गए प्रतिबंधों को कमजोर नहीं कर सकते। वे इन्हें स्थिति का आकलन करके स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के तहत और सख्त कर सकते हैं।
  • गुजरात के अहमदाबाद में कुछ प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उनके 2 वाहनों में तोड़फोड़ की। झड़प में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हुए। प्रवासी अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोक रही है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे दूसरे प्रदेशों में फंसे राज्य के श्रमिकों को लाने के लिए कुछ दिनों में 115 ट्रेनों का इंतजाम करने पर विचार कर रही हैं। राज्य सरकार इन मजदूरों का किराया चुकाएगी।
  • ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल कंपनी के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद इस कंपनी में कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन

मामले
17 मई 5015
16 मई 4792
10 मई 4311
14 मई 3943
15 मई 3736

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरससंक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 35058 8437 1249

गुजरात

11746 4804 694
तमिलनाडु 11760 4406 82
दिल्ली 10054 4485 160

राजस्थान

5507 3218 138
मध्यप्रदेश 5236 2435 252
उत्तरप्रदेश 4605 2783 118
पश्चिम बंगाल 2825 1006 244
आंध्रप्रदेश 2432 1552 50
पंजाब 1980

1547

37
तेलंगाना 1592 1002 34
बिहार 1423 473 9
कर्नाटक 1246 530 37
जम्मू-कश्मीर 1289 609 15

हरियाणा

928 598 14
ओडिशा 876 277 4

केरल

631

497

4

झारखंड

228 127 3
चंडीगढ़ 196 54 3
त्रिपुरा 165 89 0
असम 116 42 4
उत्तराखंड 96 52 1
छत्तीसगढ़ 93 59 0

हिमाचल प्रदेश

90 42 3
लद्दाख 43 43 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
गोवा 38 7 0

पुडुचेरी

17 9 0
मेघालय 13 12 1
मणिपुर 7 2 0
मिजोरम 1 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में96हजार 169 संक्रमित हैं। 56हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5236: यहां सोमवार को 259 नए मरीज सामने आए।लॉकडाउन-4 में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, खंडवा, देवास और बुरहानपुर को रेड जोन में रखा गया है। प्रदेश के बाकी जिले ग्रीन जोन में होंगे। यहां सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी।
तस्वीर मध्यप्रदेश के रीवा की है। ये प्रवासी मजदूर मिनी ट्रक से उत्तरप्रदेश के लिए निकले हैं। ये जिस तरह कम जगह में बैठकर सफर कर रहे हैं, इससे इनकी तकलीफ समझी जा सकती है, लेकिन इनका मानना है कि यह पैदल चलने से तो अच्छा है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 35058: राज्य में सोमवार को 2005मरीज बढ़े और 51 लोगों की मौत हुई।यहां अब कंटेनमेंट के साथ सीलबंद जोन का विकल्प भी शामिल किया गया है। इसके तहत अगर किसी इमारत या हाउसिंग सोसायटी की कॉलोनी में कोई संक्रमित पाया जाता है तो पूरी कॉलोनी की बजाय उस इमारत या कैम्पस को सीलबंद किया जाएगा।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4605: यहां सोमवार को रिकॉर्ड 9 हजार 114 सैंपल की जांच हुई। इनमें 141पॉजिटिव मिले। प्रदेश मेंअब तक 2 हजार 783मरीज ठीक हो चुके हैं और118की मौत हुई है।
यह तस्वीर प्रयागराज की है। ये मजदूर अपने गांव जा रहे हैं। दूसरे राज्यों से पैदल चले मजदूरों को अगर रास्ते में कोई वाहन मिल रहा है तो वे खुद को खुशकिस्मत समझ रहे हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 5507: यहां सोमवार को संक्रमण के 305मामले सामने आए। इनमें से डूंगरपुर में 64, जयपुर में 47, जोधपुर में 35, उदयपुर में 21, भीलवाड़ा और जालोर में 25-25,बाड़मेर में 11 और राजसमंद में 10 मरीज मिले। प्रदेश में अब तक कोरोना से 138 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 10054:यहां सोमवार को 299 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 283 मरीज ठीक हुए और 12 की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5409 का इलाज चल रहा है, जबकि 4485 मरीजठीक हो चुके हैं। पशुपालन विभाग का दफ्तर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। यहां एक ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
तस्वीर दिल्ली की है। यहां मजदूरी करने वाले सत्येंद्र कुमार पैदल चल-चलकर थक चुकी अपनी बेटी के पैर दबा रहे हैं। यह परिवार 3 दिन पहले उत्तरप्रदेश के लिए चला था, लेकिन राज्य की सीमा पर इन्हें पुलिस ने रोक दिया।
  • बिहार, संक्रमित- 1423:यहां सोमवार को 103कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से गोपालगंज में 31,बेगूसराय में 15, मुंगेर में 7, नालंदा में 5, सहरसा में 3, जबकि खगड़िया, नवादा सुपौलऔर पूर्णिया में 1-1 मरीज मिला। राज्य में लॉकडाउन-4 में कितनी छूट मिलती है इसका फैसला सरकार 1-2 दिन में करेगी। अभी लॉकडाउन-3 के नियम चलते रहेंगे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित अरबिंदो हॉस्पिटल परिसर की है। सोमवार को 88 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्यकर्मी बुजुर्ग को छोड़ने बाहर तक आया। आज बुजुर्ग समेत 55 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर के लिए निकले।

Post a Comment

0 Comments